ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर चालक की मौत

चौपारण-बरही मुख्य पथ पर कमलवार स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर शाम ट्रक (यूपी74टी-5763) ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

मयूरहंड़ चौपारण-बरही मुख्य पथ पर कमलवार स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर शाम ट्रक (यूपी74टी-5763) ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में ट्रैक्टर चालक पेटादेरी गांव निवासी संदीप यादव (35) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संदीप यादव बड़ाकर नदी के पेटादेरी स्थित बालू घाट से ट्रैक्टर पर बालू लादकर चौपारण थाना क्षेत्र में गाड़ी खाली करने जा रहा था. इस दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर की ट्राॅली में पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगते ही ट्रैक्टर चालक जमीन पर गिर गया, जिसे कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गया. ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया. संदीप के दो बच्चे हैं.

घायल युवक का इलाज के दौरान मौत

हंटरगंज. चकला पंचायत के विशनपुर गांव निवासी संजय यादव (35) की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान गया मेडिकल कॉलेज में हो गयी. वह ट्रांसफार्मर के निकट 11 हजार वोल्ट हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से घायल हो गया था. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम गेहूं के खेत में जानवर चर रहे थे. उन्हें भगाने के क्रम में संजय करंट की चपेट में आकर घायल हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. संजय अपने पीछे पत्नी एक पुत्री दो पुत्र को छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola