मंडलों में 10 से 14 अगस्त तक निकालेगी तिरंगायात्रा
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

तपेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई. यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम उपस्थित थे.
विज्ञापन
चतरा. तपेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई. यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम उपस्थित थे. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य ने की, संचालन महामंत्री मृत्यूंजय सिंह ने किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगायात्रा निकाली जायेगी. 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जायेगा. वहीं 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों, प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान, 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों व कार्यालयों में तिरंगा लगाने की अपील की. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, रजनीकांत सिन्हा, जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता, जिला प्रवक्ता काली यादव के अलावा अमित साहु, वासुदेव दांगी, चंपा सबरी, देवंती देवी, मौलाना महफुज रहमान, संजय सुमन, भेखलाल मुंडा, पोषण भारती, अनामिका देवी, उदय वर्मा, गोविंद राम, कालीचरण यादव, जितेंद्र सिंह, दयानिधि सिंह समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










