सिमरिया में झंडोत्तोलन के लिए समय-सारिणी तय

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सिमरिया में झंडोत्तोलन के लिए समय-सारिणी तय

प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ सन्नी राज ने की.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ सन्नी राज ने की. यहां झंडोतोलन के लिए समय-सारिणी निर्धारित किये गये. सुबह 8:30 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर 8:45 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी. अनुमंडल कार्यालय में 9:00 बजे, प्रखंड कार्यालय में 9:15 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय 9:30 बजे, थाना में 9:45 बजे, रेफरल अस्पताल में 10:00 बजे, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में 10:15 बजे, सभी पंचायत, विद्यालय में 10:30 बजे झंडोतोलन होगा. विद्यालयों में प्रभातफेरी निकालने का निर्देश दिया. मौके पर प्रमुख रोहन साव, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय, जिप सदस्य देवनंदन साहू, उपप्रमुख दामोदर गोप, मुखिया बिनोद महतो, शकुंतला देवी, सुनीता कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार साहू, करम साव, सलीम अख्तर, आलोक रंजन, जवाहर विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola