ePaper

अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 07 May 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने सियारी जंगल के पास चलाया छापेमारी अभियान

विज्ञापन

कार्रवाई: पुलिस ने सियारी जंगल के पास चलाया छापेमारी अभियान : एक बाइक, मापतौल मशीन व एक मोबाइल फाेन जब्त : पहले एक की गिरफ्तारी, फिर दो अन्य आरोपी पकड़े गये गिद्धौर. पुलिस ने सात किलो 316.6 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव निवासी मिथिलेश कुमार, गिद्धौर के चरित्र दांगी व जितेंद्र ठाकुर शामिल हैं. तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक बाइक, एक इलेक्ट्रॉनिक मापतौल मशीन, प्लास्टिक सील करने की मशीन, एक मोबाइल फाेन पुलिस ने जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल ने बुधवार को थाना परिसर में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि सियारी जंगल के पास अफीम तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए सियारी जंगल के पास छापामारी की, जिसमें मिथिलेश कुमार को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही कुछ अफीम रांची से भी जब्त किया गया है. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि अन्य अफीम तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. मादक पदार्थ अफीम, ब्राउन शुगर के तस्करों व इस कारोबार में संलिप्त अन्य तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस के कई जवान व रांची पुलिस शामिल है. कई तस्करों से पूछताछ जारी गिद्धौर पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध दो दिनों से लगातार अभियान चला रही है. आधा दर्जन से अधिक तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस द्वारा सभी तस्करों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार लोगों के माध्यम से पुलिस अफीम व ब्राउन शुगर के बड़े तस्करो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. मालूम हो कि इन दिनों गिद्धौर थाना क्षेत्र अफीम व ब्राउन शुगर का हब बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola