डीजे बजाने व नाचने को लेकर हुए विवाद में अभिषेक को लगी थी गोली
Updated at : 30 May 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन

गोली चलने के पूर्व मारपीट हुई थी.
विज्ञापन
एक पिस्टल, दो गोली के साथ दो गिरफ्तार
चतरा. पुलिस ने बारात में डांस करने को लेकर उठे विवाद में गोली मार कर अभिषेक कुमार यादव की हत्या के मामले का उदभेदन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह गांव निवासी सुमित कुमार (पिता बबलू राम) व विक्रम कुमार (पिता अमारिका पासवान) शामिल हैं. दोनो के पास से एक देसी पिस्टल व दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि 29 मई की अहले सुबह चार बजे सूचना मिली कि बरवाकोचवा गांव में शादी समारोह में बाराती व सरातियों के बीच डीजे बजाने व नाचने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में प्रतापपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले के उदभेदन को लेकर एसआइटी का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को पकड़ा और पूछताछ में पिस्टल व गोली बरामद हुआ. एसआइटी टीम में प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक जुवैल गुड़िया, एएसआई जयकुमार सिंह व कई जवान शामिल थे. मालूम हो कि बरवाकोचवा गांव में बुधवार रात बारात में आये इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह के युवक अभिषेक कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. गोली चलने के पूर्व मारपीट हुई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




