पूरे बिहार में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात, छात्रों को रोकने के लिए वॉटर कैनन-आंसू गैस के गोले भी तैयार

Updated:
विज्ञापन

पटना के R-ब्लॉक पर भारी पुलिस तैनात

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Student Protest: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर आज भी छात्र प्रदर्शन कर सकते हैं. इसे देखते हुए पूरे बिहार में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. छात्रों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रशासन अलर्ट मोड में है.

विज्ञापन

Patna Student Protest: पूरे बिहार में छात्रों को रोकने के लिए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट है. नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं. ऐसे में आज भी प्रदर्शन होने की संभावना जताई जा रही है. इसे देखते हुए पूरे पटना के अलावा अन्य कई जिलों में भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.

विज्ञापन

पटना के कई इलाकों में पुलिस बल तैनात

पटना की बात करें तो, गांधी मैदान, R-बलॉक, डाकबंगला चौराहा समेत अन्य जगहों पर सुबह से BSAP, CRPF और पुलिस बल तैनात है. इसके साथ ही छात्रों को रोकने के लिए वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी तैयार हैं. जानकारी के मुताबिक, डाक बंगला चौराहे पर पहले से ही बाढ़ SDPO, दंगा निरोधी गाड़ियां और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

जबकि R ब्लॉक पर लॉ एंड ऑर्डर एसडीपीओ-2 नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही पटना के गांधी मैदान में DM, SSP समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद हैं. प्रोटेस्ट के मद्देनजर गांधी मैदान में यूथ की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. बाकी सामान्य लोग आ जा रहे हैं. इस तरह से पटना के लगभग सभी इलाकों के डीएसपी और थानेदार बुलाए गए.

बिहार के अन्य जिलों में भी अलर्ट

बताया जा रहा है कि सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि गयाजी, औरंगाबाद और अन्य जिलों में भी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. हाथ में डंडे, वॉटर कैनन, आंसू गैस के गोले और पूरे प्रोटेक्शन के साथ पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. इससे पहले गुरुवार को कटिहार, बेगूसराय, दरभंगा, वैशाली, जहानाबाद समेत अन्य जिलों में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया था.

विधानसभा में भी हंगामा

दूसरी तरफ, विधानसभा में मॉनसून सत्र के दौरान छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर हंगामा हुआ. विधायकों ने 'लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी' के नारे लगाए. विपक्ष के विधायक विरोध करते हुए वेल में पहुंच गए. विधायकों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Also Read: बिहार के इस जिले में 125.87 करोड़ रुपये का हो सकता है इंवेस्टमेंट, युवाओं को मिलेगा रोजगार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन