बौधाडीह के सीएलएफ कार्यालय में चोरी
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बौधाडीह आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति कार्यालय (सीएलएफ) में शनिवार की रात चोरी की घटना घटी.
विज्ञापन
कुंदा. थाना क्षेत्र के बौधाडीह आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति कार्यालय (सीएलएफ) में शनिवार की रात चोरी की घटना घटी. अपराधी गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे और कार्यालय में रखे पांच हजार नकद समेत सामान की चोरी कर ली. आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर महिला पहुंची, तो नकद व सामान गायब पाया. इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी. पुलिस वहां पहुंच मामले की जानकारी ली. साथ ही चोरों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया. महिलाओं ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










