युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

Updated:
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

विनोद गुरुवार की शाम नशे की हालत में घर आया और मां के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की.

विज्ञापन

चतरा. शहर के छठ तालाब मुहल्ला निवासी विनोद भारती (27) पिता स्व संजय भारती ने गुरुवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची, फिर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, विनोद गुरुवार की शाम नशे की हालत में घर आया और मां के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की. साथ ही मां को घर से भगा दिया. इसके बाद घर में घुस कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मां को भगाने पर घर से कुछ दूरी पर बैठी थी. 15-20 मिनट बाद घर लौटी, तो विनोद को फांसी के फंदे में लटकता देखा. रात होने के कारण किसी को जानकारी नहीं दी. अहले सुबह इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. सुबह घर के पास काफी संख्या में लोग पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी, फिर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola