चोरी गया टेंपो लावारिस हालत में जंगल में मिला
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

सदर पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी गये टेंपो को बाबा घाट के पीछे जंगल से मंगलवार को बरामद कर लिया.
विज्ञापन
चतरा. सदर पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी गये टेंपो को बाबा घाट के पीछे जंगल से मंगलवार को बरामद कर लिया. टेंपो को सदर थाना लाया गया. ज्ञात हो कि दो अगस्त की रात किशुनपुर मुहल्ला निवासी संतोष कुमार के टेंपो की चोरी हो गयी थी. इसे लेकर टेंपो मालिक ने थाना में आवेदन दिया था. मंगलवार को कुछ लोग शौच के लिए जंगल गये थे. इसी दौरान टेंपो को देखा. टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष राजू कुमार दबगर ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. पुलिस वहां पहुंची और टेंपो को बरामद किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










