ePaper

मतगणना की तिथि करीब आते ही प्रत्याशियों की धड़कने तेज

Updated at : 30 May 2024 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना की तिथि करीब आते ही प्रत्याशियों की धड़कने तेज

मतों की गिनती चार जून की जायेगी.

विज्ञापन

चतरा. लोकसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद मतों की गिनती चार जून की जायेगी. जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कन तेज होती जा रही है. प्रत्याशी मतगणना के लिए काउंटिंग एजेंट की सूची बना कर जिला प्रशासन को सौंप रहे हैं, जो मतगणना के दिन मतगणना केंद्र में उपस्थित रहेंगे. सभी इवीएम को चतरा कॉलेज चतरा में वज्रगृह में रखा गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इवीएम को रखा गया है. प्रत्याशियों के समर्थक व कार्यकर्ता भी वज्रगृह के समीप टेंट लगा कर बैठे हुए हैं. दिन-रात इवीएम व वीवीपैट की निगरानी कर रहे हैं. वज्रगृह के हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसे लेकर दिन-रात इवीएम की निगरानी कर रहे हैं. इधर चुनाव के बाद से प्रत्याशी प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पड़े वोट का लेखा जोखा करते देखे जा रहे हैं. लेखा-जोखा के दौरान जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं. हालांकि मतगणना के बाद ही उनका आकलन कितना सटीक होता है, यह स्पष्ट हो पायेगा. इस बार लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय सीट से 22 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया. सभी का भाग्य इवीएम में बंद है. पदाधिकारी भी वज्रगृह पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लेते नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि चतरा कॉलेज के वज्रगृह में चतरा जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्र चतरा, सिमरिया के अलावा लातेहार के लातेहार, मनिका व पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र का इवीएम रखा गया है. सभी की गिनती एक साथ चार जून को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola