समय पर नहीं मिला एंबुलेंस, युवती की चली गयी जान
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 13 Nov 2025 8:02 PM
बाराबागी गांव निवासी गुंजा कुमारी (18) पिता-शिवनंदन पासवान की मौत समय पर इलाज नहीं होने के कारण हो गयी.
चतरा. राजपुर थाना क्षेत्र के बाराबागी गांव निवासी गुंजा कुमारी (18) पिता-शिवनंदन पासवान की मौत समय पर इलाज नहीं होने के कारण हो गयी. गुंजा के भाई चंदन कुमार ने बताया कि बहन को तेज बुखार था. उसका शुगर भी बढ़ा हुआ था. बुधवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल उसे ले जाया गया. वहीं 15 मिनट के बाद चिकित्सक ने उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. इसके बाद 108 एंबुलेंस को फोन कर इमरजेंसी की जानकारी दी. उधर, से कहा गया कि 10-15 मिनट में 108 एंबुलेंस उपलब्ध करा दिया जायेगा, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी कोई कॉल नहीं आया. इसके बाद सरकारी एंबुलेंस में चार हजार रुपये का तेल भरा कर रांची रिम्स पहुंचा. जहां इलाज के दौरान गुंजा कुमारी की मौत हो गयी. चंदन ने बताया कि समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध करा दिया जाता, तो बहन की जान बच सकती थी.चंदन ने राज्य सरकार व उपायुक्त से मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










