टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 16 Nov 2025 7:09 PM
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.
चतरा. जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें पुरुष व महिला टीम के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता की पुरुष टीम में बैधनाथ कुमार प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय व प्रशांत कुमार तृतीय स्थान पर रहे. महिला टीम में मनीषा कुमारी प्रथम, वंदना कुमारी द्वितीय व शांभवी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं. इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है. सफल प्रतिभागियों को सांसद कालीचरण सिंह पुरस्कृत करेंगे. मौके पर बैजनाथ यदुवंशी, विकास केशरी, सूरज कुमार, जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संजीत मिश्रा, मो जमालुदीन, मो हलाल समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










