ePaper

तेजस्वी यादव से मिले प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश

Updated at : 12 Aug 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव से मिले प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश

राजद के प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पटना स्थित आवास पर मुलाकात की.

विज्ञापन

चतरा. राजद के प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पटना स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान चतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारी पेश की. साथ ही आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान श्री यादव ने रश्मि प्रकाश को राजद के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने व चतरा विधानसभा क्षेत्र का सेवा करने का निर्देश दिया. रश्मि प्रकाश मंत्री सत्यानंद भोगता की पुत्रवधु हैं. जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा हैं, मंत्री श्री भोगता अपने पुत्रवधू को लेकर हर कार्यक्रम में शामिल कर रहे हैं. साथ ही लोगो से राजद से उम्मीदवार होने की बात कह रहे हैं. पिछले चुनाव में श्री भोगता ने भाजपा प्रत्याशी जनार्दन पासवान को हराया था. मिलने के दौरान मंत्री सत्यानंद भोगता, मुकेश भोगता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola