स्टॉल लगा श्रद्धालुओं को दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
स्टॉल लगा श्रद्धालुओं को दी गयी जानकारी

जकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन के सौजन्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया. मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति के स्टॉल पर सनातन, बौद्ध व जैन धर्म से संबंधित मंदिर के अवशेष की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

इटखोरी. राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन के सौजन्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया. मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति के स्टॉल पर सनातन, बौद्ध व जैन धर्म से संबंधित मंदिर के अवशेष की जानकारी दी गयी. वहीं स्टेट बैंक के स्टॉल पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम एफएम योजना व अटल पेंशन योजना से संबंधित जानकारी मुहैया करायी गयी. इसके अलावे ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के पलाश मार्ट के झारखंड बुनकर स्वयं सहायता समूह, रेशम स्वयं सहायता समूह, चमन बुनकर सहायता समूह, हसन बुनकर स्वयं सहायता समूह, पंचरुखी गोंडा तथा द छोटानागपुर एवं खादी हैंडलूम के वस्त्र की बिक्री हुई. विशेष पशु चिकित्सा का भी स्टॉल लगाया गया.

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के आगमन को लेकर इटखोरी चौक, मंदिर परिसर, महोत्सव स्थल व सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. जगह-जगह जैप, झारखंड पुलिस समेत अन्य जवान तैनात थे. मंच के समीप पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ व वरीय पुलिस पदाधिकारी स्वयं सुरक्षा की कमान संभाल रहे थे. महोत्सव व मंदिर परिसर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola