संगठन विस्तार को लेकर हम (सेक्युलर) ने भरी हुंकार, चतरा में विधायक बनाने का लिया संकल्प

फोटो. बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि अन्य | Prabhat Khabar Network
चतरा में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई। सुनील कुमार चौबे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
चतरा: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को परिसदन भवन में आयोजित की गई. बैठक की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज भारती उर्फ़ मनोज मांझी व संचालन भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू दास ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज उपस्थित थे. अतिथियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया .बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया.
मुख्य अतिथि सुनील कुमार चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि वे झारखंड की वीर भूमि को नमन करते हुए वीर दशरथ मांझी और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन कर यहां पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे नेता का संदेश है.सबका इरादा नेक हो, भारत के गरीबों एक हो.
उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि 'हम' पार्टी का नाम अपने आप में सामाजिक समरसता का प्रतीक है- 'ह' से हिंदू, 'म' से मुसलमान और 'हम' से हिंदुस्तान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 'हम है तो दम है, बिहार तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है. आज हमें संकल्प लेना होगा कि चतरा की धरती पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का विधायक होगा. जब तक हम अपना विधायक नहीं बनाएंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे.
विशिष्ट अतिथि हरे कृष्ण महाराज ने कार्यकर्ताओं में जोश एवं ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के लिए सभी को संकल्पित भाव से कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि 'मैं से हम बनना पड़ेगा, तभी सभी का सहयोग मिलेगा. यदि हमें कुछ सीखना है तो हमें जीतन राम मांझी का अनुसरण करना होगा.उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ना होगा. कहा कि जीतन राम मांझी हमारे मार्गदर्शक भी हैं.
बैठक को प्रदेश संगठन सचिव शमीम अख्तर, प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अंकित पांडे, नंदकिशोर भारती, मुकेश कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, वीरेंद्र भारती, सुरेश भारती, अरविंद प्रसाद, रमेश गंझू, मोहम्मद जमाल, संजय कुमार, शिवकुमार भारती, चंद्रमणि भूइंया, कौलेश्वर भोक्ता, नंदलाल भारती एवं प्रभु भारती ने भी संबोधित किया. बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कई लोगों ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की सदस्यता ग्रहण की.
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने उन्हें पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर सदस्यता दिलाई.इस अवसर पर वीरेंद्र भारती, संजय भारती, विनोद भारती, रंजीत भारती, रमेश, अरविंद भारती, राजू भारती, गिरजा भारती, संजय भारती, विनोद भारती, मिथुन भारती, विकास भूंइया, सूरज भूंइया, शिव भूइंया, अरविंद भूंइया, राजकुमार भारती, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










