सर्पदंश से छात्र की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
फोटो. मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

कुंदा के काशिलौंग गांव के रहने वाले एक छात्र दीपक कुमार की सांप काटने के बाद इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चतरा: सर्पदंश के बाद इलाज के लिए पिछले एक हफ्ते से रांची रिम्स में भर्ती एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक छात्र का नाम दीपक कुमार (17 वर्ष) पिता- राजेश पासवान है जो चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित कशिलौंग गांव का रहने वाला था. और वह स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय कुंदा में 12वीं कक्षा का छात्र था. इलाज के दौरान छात्र की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दीपक बीते रविवार गांव के ही एक पेड़ के नीचे बैठा था तभी एक जहरीले सांप ने उसे डंस दिया. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल चतरा रेफर किया गया. वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेजा.

हजारीबाग में दो दिनों तक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर किया जहां इलाज के दौरान शनिवार (1 अगस्त) को उसकी मौत हो गई. परिजनों को जैसे ही दीपक के मौत की खबर मिली, परिवार में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं, मृतक के पिता राजेश पासवान ने हजारीबाग और रांची रिम्स के चिकित्सकों और प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सांप काटने के बाद भी दोनों जगहों पर समुचित इलाज नहीं मिल पाया, जिसके कारण उनके बेटे की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola