कान्हाचट्टी के रामनगर हाई स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, ले उड़े कई जरूरी सामान

Updated:
विज्ञापन
फोटो. घटना की जानकारी लेते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

फोटो. घटना की जानकारी लेते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

कान्हाचट्टी के रामनगर हाई स्कूल में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर, सीसीटीवी और साउंड सिस्टम समेत कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन

कान्हाचट्टी: राजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर हाई स्कूल से गुरुवार रात चोरों ने कई सामग्री की चोरी कर ली. अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी सेट, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, पांच कंप्यूटर सेट के अलावा के अन्य सामानों पर हाथ साफ कर लिये.

शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यालय का कमरा खुला पाया, जिसके बाद इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी गयी है. सूचना मिलते हैं राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने जवानों के साथ विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola