रामनगर हाई स्कूल का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
रामनगर थाना हाई स्कूल में  तोड़कर चोरों ने की चोरी

राजपुर के रामनगर हाई स्कूल में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर, सीसीटीवी और साउंड सिस्टम समेत कई कीमती सामानों की चोरी की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी (चतरा): राजपुर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर हाई स्कूल में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने विद्यालय के एक कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी सेट, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, पांच कंप्यूटर सेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया.

शुक्रवार की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने कमरे का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखा. इसके बाद घटना की सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola