जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

मशाल जुलूस में शामिल भाजपा मंडल | Prabhat Khabar Network
हंटरगंज में जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता और धांधली के विरोध में भाजपा ने मशाल जुलूस निकालकर हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
हंटरगंज (चतरा): जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में शुक्रवार शाम (31 जुलाई) भाजपा मंडल की ओर से मशाल जुलूस निकालकर झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने किया. मशाल जुलूस पानी टंकी से शुरू होकर डाक बंगला तक पहुंचा. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मशाल और पार्टी का झंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रदर्शनकारियों ने हेमंत सरकार होश में आओ, जेपीएससी में धांधली बंद करो और छात्रों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे जैसे नारे लगाए. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जेपीएससी परीक्षा में पेपर लीक और सेटिंग की शिकायतें सामने आयी हैं, जिससे हजारों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है.
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. मशाल जुलूस में अरुण कुमार चौरसिया, जय प्रकाश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, वीरेंद्र सिंह मुन्ना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










