पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

फोटो. जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
इटखोरी पुलिस ने गुप्त सूचना पर पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ राजू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इटखोरी पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना पर इटखोरी थाना पुलिस ने पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर का नाम राजू कुशवाहा पिता अरुण दांगी ,ग्राम पितीज निवासी है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, पंकज कुमार, बृजेश पांडेय थे. 31 जुलाई के शाम सात बजे भुरकुंडा जंगल के दारीदाग मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार किया गया.थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का पुराना आपराधिक इतिहास है, इटखोरी थाना में दो से अधिक मामला दर्ज़ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










