CWG 2026 Day 10: ग्लास्गो के रिंग में गूंजा भारत का डंका, एक दिन में 10 फाइनल... 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10 बॉक्सर की नजरें गोल्ड पर (सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक ही दिन 10 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में उतरे. इनमें से 7 ने स्वर्ण और 3 ने रजत पदक जीते. भारतीय मुक्केबाजों का यह प्रदर्शन केवल पदकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने यह संदेश भी दिया कि अब कॉमनवेल्थ मंच पर भारत सिर्फ चुनौती देने नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने आता है.

विज्ञापन

नरेंद्र को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

भारत के नरेंद्र बनवाल ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 90+ किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। फाइनल मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड के डेमर थॉमस के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नरेंद्र की हार के साथ भारत का बॉक्सिंग में आठवां स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन भारतीय मुक्केबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल बॉक्सिंग अभियानों में से एक रहा.

अंकुश ने बॉक्सिंग में दिलाया 7वां गोल्ड

भारत के अंकुश पंघाल ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत को बॉक्सिंग का सातवां स्वर्ण पदक दिलाया. शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद अंकुश ने शानदार वापसी की और निर्णायक तीसरे राउंड में 4-1 से जीत दर्ज की. अंतिम राउंड में शिट्टू को नियमों के उल्लंघन पर एक और पॉइंट डिडक्शन वार्निंग भी मिली, जिसका फायदा भारतीय मुक्केबाज ने उठाया. इस जीत के साथ भारत ने अब तक बॉक्सिंग के 9 फाइनल मुकाबलों में 7 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीत लिए हैं. अब भारत का एक और मुक्केबाज स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरना बाकी है.

सचिन ने जीता गोल्ड

भारत के सचिन सिवाच ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल में उन्होंने नामीबिया के ट्रायअगेन मॉर्निंग एनडेवेलो को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हराया. पहले दो राउंड के बाद सचिन जजों के स्कोर में 1-4 से पीछे चल रहे थे, लेकिन निर्णायक तीसरे राउंड में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की और मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत को बॉक्सिंग में छठा स्वर्ण पदक मिला, जबकि अब तक भारतीय मुक्केबाजों ने 6 गोल्ड और 2 सिल्वर अपने नाम कर लिए हैं। अभी भारत के दो और मुक्केबाज स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरने वाले हैं.

लवलीना को मिला चांदी

भारत की स्टार मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं. फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ 1-4 के स्प्लिट फैसले से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

अरुंधति ने जीता सोना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. फाइनल में उन्होंने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और बेहतरीन मुक्केबाजी के दम पर मुकाबला जीत लिया.

प्रिया ने जीता गोल्ड

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल में उन्होंने कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिएह को 4-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola