पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

मामले की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
इटखोरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
इटखोरी (चतरा): अवैध नशा के कारोबारियों और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से 5 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मामले में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर इटखोरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोचा और उसके पास से 5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. आरोपी की पहचान पितीज गांव के रहने वाले राजू कुशवाहा, पिता- अरुण दांगी के रूप में हुई है.
मामले में डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 31 जुलाई की शाम करीब सात बजे भुरकुंडा जंगल के दारीदाग मोड़ के पास छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया. अभियान में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, पंकज कुमार और बृजेश पांडेय शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ इटखोरी थाना में पहले से दो से अधिक मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










