32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 8:32 PM
थाना क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गुरुवार को 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिद्धौर गांव के हेठ टोला निवासी सुनील कुमार (पिता महेंद्र दांगी) को गिरफ्तार किया है.
गिद्धौर.थाना क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गुरुवार को 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिद्धौर गांव के हेठ टोला निवासी सुनील कुमार (पिता महेंद्र दांगी) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. यह जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली. तस्कर के पास से बाइक व मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खलखो व थाना के रिजर्व पुलिस शामिल थे.
सी….मोबाइल दुकान से 1.5 लाख के सामान की चोरी
मयूरहंड. करमा स्थित राज मोबाइल दुकान में बुधवार रात चोरी की वारदात हुई. चोर दुकान से चार मोबाइल, इंडक्शन सहित अन्य सामान उठा ले गये हैं. दुकानदार राजकुमार दांगी ने बताया कि दुकान में लगभग 1.5 लाख रुपये के समान की चोरी हुई है. इधर, थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










