रक्सी पुल लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार; मोबाइल-चाकू समेत सामान बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वशिष्ठ नगर पुलिस ने रक्सी पुल लूटकांड का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर सभी को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर रक्सी पुल के पास हुई लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में रक्सी गांव निवासी अरविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरेंद्र गंझू, अजीत कुमार व प्रदीप कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 90 रुपये नकद के अलावा घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे के रड से बनी चेन व रिंग आदि बरामद किया है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को जारी अपने बयान मेंं दी. उन्होंने बताया कि 11 अगस्त की रात करीब एक बजे रक्सी पुल के पास झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक होसिल से काम कर घर लौट रहे विकास कुमार के साथ चार अपराधियों ने लूटपाट की थी.

अपराधियों ने विकास से मोबाइल फोन व करीब 1500 रुपये नकद लूट लिये थे. घटना के संबंध में वशिष्ठ नगर थाना में एक नामजद व तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने मामले का उदभेदन के लिए छापामारी टीम का गठन किया. टीम ने छापामारी करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अरविंद कुमार के पास से लूटा गया मोबाइल फोन व 90 रुपये नकद बरामद किया गया. पूछताछ व कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी टीम में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह के अलावा पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शिवा यादव, एएसआई दिलीप नामाता सहित कई जवान शामिल थे.

ये भी पढ़े: चंदनकियारी विद्युत सब स्टेशन लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

ये भी पढ़े: लूटकांड मामले में फरार आरोपी 5 साल बाद रोहतास से गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola