चतरा कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी गयी ECI ऐप की जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network
चतरा कॉलेज में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई गई.
चतरा. चतरा कॉलेज के बीसीए विभाग में गुरुवार को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की उम्र 18 वर्ष हो गयी है अथवा एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष होने वाले हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें.
इससे वे मताधिकार के प्रयोग के लिए सक्षम बन सकेंगे. जिला निर्वाचन कार्यालय से आये दिनकर कुमार ने विद्यार्थियों को इसीआई ऐप की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ उससे संबंधित किसी भी प्रकार का सुधार भी किया जा सकता है.
कार्यक्रम में डॉ हेमंत कुमार मिश्रा, डॉ एल्विन बाखला, प्रो अतुल अनुराग तिर्की, अमित प्रवीण तिग्गा, डॉ अंशुमय लायक, हीरामन महतो, श्रेया प्रकाश, पंकज पांडेय, विजय सांगा समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









