हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

सहदेव राणा (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटखोरी में हाइवा की चपेट में आने से 85 वर्षीय वृद्ध सहदेव राणा की मौत हो गई. पुलिस ने वाहन को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है.

विज्ञापन

इटखोरी. कॉलेज के पास हाइवा की टक्कर से 85 वर्षीय सहदेव राणा की मौत हो गयी. घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, सहदेव राणा सुबह साइकिल से कहीं जा रहे थे.

विज्ञापन

इसी दौरान फ्लाई ऐस लोडिंग हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पिछले 10 दिनों में हाइवा से मौत की यह दूसरी घटना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola