सिमरिया इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे
तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
सिमरिया इंटर कॉलेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, प्राचार्य ने छात्रों के लिए नई बस सेवा का किया शुभारंभ। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
सिमरिया. सिमरिया इंटर कॉलेज से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. कॉलेज से शुरू हुई यात्रा अनुमंडल कार्यालय व चौक-चौराहों का भ्रमण करती हुई पार्क पहुंची. यहां प्राचार्य जगदीश राणा, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाये गये. इसके बाद यात्रा कॉलेज पहुंच कर समाप्त हुई.
इंटर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने समारोह आयोजित किया. मौके पर प्राचार्य ने केंदु, कसारी, नवादा, जबड़ा, बगरा व बेलगड़ा के विद्यार्थियों के कॉलेज आने-जाने के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया. प्राचार्य ने कहा कि इन गांवों के बच्चों को कॉलेज आने-जाने में काफी परेशानी होती थी.
मौके पर प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह, प्रो त्रिवेणी कुमार राणा, जयप्रकाश सिंह, ठाकुर बिनोद प्रताप, कुमारी संयुक्ता, फुलेंद्र प्रसाद वर्मा, अरुण प्रकाश अरविंद, मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार, राधेश्याम पांडेय, दिलीप कुमार, फुलवा देवी, गंदौरी साहू समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









