लूटकांड मामले में फरार आरोपी 5 साल बाद रोहतास से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर जानकारी देते डीएसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केतार थाना पुलिस ने 2021 के लूटकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी अतुल राय को बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

गढ़वाः केतार थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के लूटकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के डेरा गांव निवासी 23 वर्षीय अतुल राय उर्फ अतुल प्रकाश राय के रूप में हुई है.

विज्ञापन

इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को 30 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि लूटकांड का नामजद आरोपी अतुल राय रोहतास जिले के डेहरी स्थित तार बंगला मोड़ के पास किराये के मकान में रह रहा है.

सूचना के आधार पर वंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर केतार थाना लाया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी 2021 को केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक फाइनेंस कर्मी से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन की लूट की थी. पीड़ित के बयान पर केतार थाना में मामला दर्ज किया गया था.

अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आयी थी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में कुंदन कुमार गुप्ता, दीपक पासवान और अमरजीत चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी और अनुसंधानकर्ता चंदन कुमार साह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन