कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

प्रखंड के केदली गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय श्री शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 1051 श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के केदली गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय श्री शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 1051 श्रद्धालु शामिल हुए. अयोध्या से आये यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री नंद गोपालाचार्य जी महाराज ने लीलाजन नदी में मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे. वहां कलश को स्थापित किया गया. एक सप्ताह तक यहां प्रतिदिन पूजा-पाठ होगा. 27 फरवरी को भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन हो जायेगा. इस अवसर पर प्रमुख ममता कुमारी, राजद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, मुखिया अशोक यादव, पूर्व जिप सदस्य सुनील दास, समाजसेवी कमलेश यादव, प्रदीप साव, राजेंद्र साव, कमल कुमार केसरी, अमरेंद्र कुमार केसरी, पप्पू सिंह, चिंटू कुमार सिंह, सोनू कुमार, धीरू कुमार, मुन्ना यादव व गुंजित सिंह मौजूद थे.

कौलेश्वरी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

गिद्धौर. कौलेश्वरी मंदिर परिसर में शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन समिति सचिव निरंजन दांगी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. सचिव ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर कौलेश्वरी मंदिर परिसर में लगने वाले 10 दिवसीय पशु मेला को लेकर साफ-सफाई की गयी. मंदिर परिसर में काफी खर पतवार उग आये थे. साफ-सफाई के साथ-साथ मंदिर की रंग रोगन भी किया जा रहा है. अभियान में प्रणाथ दांगी, कृष्णा दांगी, राजेश कुमार दांगी, हितनारायण दांगी, आशीष कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola