ePaper

शहीद विनय भारती उग्रवाद के विरुद्ध सर्वोच्च बलिदान दिया : डीसी

Updated at : 08 Oct 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद विनय भारती उग्रवाद के विरुद्ध सर्वोच्च बलिदान दिया : डीसी

शहीद विनय भारती पार्क में बुधवार को शहीद एसडीपीओ विनय भारती का 20वां शहादत दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

एसडीपीओ विनय भारती का 20वां शहादत दिवस मनाया गया 08 सीएच 7- माल्यार्पण करने जाते डीसी व एसपी. शेष बचे नक्सली आत्मसमर्पण करें : एसपी शहीद विनय भारती का 20वां शहादत दिवस मना चतरा. शहीद विनय भारती पार्क में बुधवार को शहीद एसडीपीओ विनय भारती का 20वां शहादत दिवस मनाया गया. डीसी कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान जवानों ने सलामी दी. उपायुक्त ने कहा कि शहीद विनय भारती उग्रवाद के विरुद्ध अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका साहस, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. पुलिस पदाधिकारी व जवानों का शहादत भुलाया नहीं जा सकता है. वैसे पदाधिकारी अपनी जान की बाजी लगा कर देश व समाज की रक्षा करते हैं. इन्हीं में से एक विनय भारती भी थे. इन्हीं लोगों के योगदान की बदौलत राज्य नक्सल मुक्त हो रहा है. एसपी ने कहा कि राज्य को नक्सल मुक्त कराने में पुलिस के कई पदाधिकारी व जवानों ने बलिदान दिया है. शहीद विनय भारती का बलिदान इसी शृंखला में एक ऐतिहासिक मिसाल है. झारखंड पुलिस उनके अदम्य साहस को नमन करती है. आगे कहा कि वर्तमान में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है. शेष सक्रिय उग्रवादियों से सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने व आम जीवन यापन करने की अपील की. मालूम हो कि आठ अक्तूबर 2005 को कुंदा थाना क्षेत्र के बनियाडीह पहाड़ी पर नक्सलियों द्वारा बिछाये गये जाल में ड्यूटी के दौरान एसडीपीओ विनय भारती, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जेडी अमर समेत 12 जवान शहीद हो गये थे. शहीदों की याद में विनय भारती पार्क का निर्माण किया गया. हर वर्ष शहादत दिवस के मौके पर सभी शहीदों को याद किया जाता है. मौके पर एसडीपीओ संदीप सुमन, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, सीओ अनिल कुमार, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने किया पार्क का निरीक्षण उपायुक्त ने विनय भारती पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान पार्क को विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया. पार्क में गंदगी देख कर नगर पालिका को नियमित रूप से साफ-सफाई करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola