सामग्री लिये बिना स्कूलों ने कर दिया राशि का भुगतान

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सामग्री लिये बिना स्कूलों ने कर दिया राशि का भुगतान

पीएम श्री योजना के तहत जिले के 14 विद्यालयों का चयन किया गया. इन विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा सेनेटरी पैड के लिए वेडिंग मशीन, म्यूजिकल उपकरण सहित कई सामग्रियों की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन समय पर सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी.

विज्ञापन

चतरा. पीएम श्री योजना के तहत जिले के 14 विद्यालयों का चयन किया गया. इन विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा सेनेटरी पैड के लिए वेडिंग मशीन, म्यूजिकल उपकरण सहित कई सामग्रियों की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन समय पर सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी. सूत्रों के अनुसार सामग्री मिले बिना ही पीएम श्री योजना की राशि का भुगतान विद्यालयों द्वारा भेंडरों को कर दिया गया है. राजकुमार मेटल व सौम्या इंटरप्राइजेज कंपनी के खाते में राशि ट्रांसफर करने का मामला प्रकाश में आया है. विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति की गयी है. जैसे-तैसे विद्यार्थियों को घुमा कर राशि निकासी कर ली गयी है.

चयनित पीएम श्री विद्यालय

पीएम श्री विद्यालयों में चयनित उत्क्रमित उवि दीवानखाना चतरा, उत्क्रमित उवि मोकतमा, मध्य विद्यालय गिद्धौर, उत्क्रमित उवि तेतरिया हंटरगंज, मध्य विद्यालय इटखोरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोनाटांड़, उत्क्रमित मवि राजपुर कान्हाचट्टी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय साहपुर कुंदा, उत्क्रमित उवि लावालौंग, उत्क्रमित मवि हुसिया मयूरहंड, उत्क्रमित मवि नोनगांव पत्थलगड्डा, उत्क्रमित उवि योगियारा प्रतापपुर, केजीबीवि सिमरिया, उत्क्रमित उवि खधैया टंडवा शामिल है.

मामले की जांच हो रही है : डीइओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि जांच के बाद ही बगैर सामग्री उपलब्ध कराये राशि भुगतान की बात स्पष्ट हो पायेगी. मामले की जांच की जा रही है.

जांच का मौखिक आदेश मिला है : डीडीसी

डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा जांच का मौखिक आदेश दिया गया है. डीइओ को समान क्रय से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है. जांच के बाद रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola