देश आजादी में मोमिन कांफ्रेंस ने निभायी थी अहम भूमिका : आबिद अली

Updated:
विज्ञापन
देश आजादी में मोमिन कांफ्रेंस ने निभायी थी अहम भूमिका : आबिद अली

शहर के अंसार नगर स्थित होटल रहमानिया में जिला मोमिन कांफ्रेंस का सम्मेलन जिलाध्यक्ष जैनूल आबेदिन, युवा जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी तथा संचालन जिला महासचिव असलम अंसारी ने किया.

विज्ञापन

चतरा. शहर के अंसार नगर स्थित होटल रहमानिया में जिला मोमिन कांफ्रेंस का सम्मेलन जिलाध्यक्ष जैनूल आबेदिन, युवा जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी तथा संचालन जिला महासचिव असलम अंसारी ने किया. मौके पर मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी ने जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि मोमिन कांफ्रेंस ने देश की आजादी और अलग झारखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभायी है. मोमिन कांफ्रेंस कोई राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक सामाजिक संगठन है जो मोमिन समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करती है. सामाजिक बुराई को खत्म करने व राजनीतिक हिस्सेदारी में बढ़ चढ़कर भाग लेने पर जोर दिया. युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोमिन कांफ्रेंस के उत्थान व मोमिनों के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक विकास को लेकर हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी एकजुटता व मजबूती के साथ कार्य करने की बात कही. इस अवसर पर केंद्रीय सचिव डॉ अनवर हुसैन अंसारी, युवा प्रदेश महासचिव शाहबाज अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, अनवर हुसैन, मो मोजाहिर, मो फारूक , मो उस्मान,राशिद अंसारी,रौशन अंसारी, मो सईद,इरफान अंसारी, मो अमानुल्लाह,हाजी सेराजुद्दीन, मो मुख्तार, अंजर हुसैन, मो मनौवर,गुलाम रसूल,इकबाल हुसैन,मो सौकत,मो असरार,मो सत्तार अंसारी,मो साजिद,मो मुजाहिर हुसैन, मास्टर नईम साहब,अब्दुल रज्जाक, मो साजिद समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola