दो शिक्षकों को हटाने का किया विरोध

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) की छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया. वो दो शिक्षकों को हटाने का विरोध कर रहीं थीं.
चतरा. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) की छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया. वो दो शिक्षकों को हटाने का विरोध कर रहीं थीं. छात्राओं ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले गणित के शिक्षक रामाधार प्रसाद व रसायनशास्त्र के शिक्षक डॉ कृष्णा कुमार टिंकू को विद्यालय में पदस्थापना की गयी थी. बाद में दोनों को यहां से हटा दिया गया. इस वजह से परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कत हो रही है. छात्राओं ने बताया कि जब वार्डेन अवकाश पर रहती हैं, तब कुछ शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. विद्यालय की समस्या किसी के सामने रखने पर एकाउंटेंट द्वारा विद्यालय की एसेंबली में बुला कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. चार बजे के बाद अभिभावक मिलने आते हैं तो मिलने नहीं दिया जाता है, लेकिन एकाउंटेंट अपने पति से रात दस बजे मिलती हैं. मांगों को लेकर छात्राएं दो घंटे तक धरना पर बैठी रहीं. सूचना मिलने पर उपायुक्त रमेश घोलप ने बीडीओ हरिनाथ महतो को जांच के लिए भेजा. बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच हो रही है. डीइओ के साथ जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी. वार्डन बबिता देवी ने कहा कि दो शिक्षकों को हटाये जाने के कारण छात्राओं ने धरना दिया. शिक्षकों को हटाने का कारण स्पष्ट नहीं है. एकाउंटेंट स्वामी कुमारी ने कहा कि छात्राओं द्वारा उनपर लगाया गया आरोप गलत है. उसके पति विद्यालय नहीं आते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










