गुरुकुल आवासीय विद्यालय में बाल दिवस पर कार्यक्रम
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 14 Nov 2025 9:30 PM
गुरुकुल आवासीय विद्यालय में डालसा की ओर से बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
हंटरगंज. गुरुकुल आवासीय विद्यालय में डालसा की ओर से बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार सिन्हा ने की, संचालन पीएलवी कुमार विवेक रंजन व सरयू यादव ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर बाल दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी गयी. बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गयी. उपस्थित बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ बाल संरक्षण को लेकर चर्चा की गयी. पीएलवी ने बाल संरक्षण, शिक्षा के अधिकार सहित अन्य कई बिंदुओं की जानकारी दी. बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










