एनटीपीसी यूनिट तीन से जल्द होगा बिजली उत्पादन शुरू

गणतंत्र दिवस पर एनटीपीसी के उड़ान स्टेडियम में परियोजना प्रमुख सीजीएम संजीव कुमार सुआर ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद परेड का का निरीक्षण किया.
टंडवा. गणतंत्र दिवस पर एनटीपीसी के उड़ान स्टेडियम में परियोजना प्रमुख सीजीएम संजीव कुमार सुआर ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद परेड का का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि यूनिट तीन से बिजली का उत्पादन शीघ्र शुरू हो जायेगा. कार्यक्रम में सीआइएसएफ के फायर विंग ने आकर्षक तरीके से अग्निशमन उपकरणों द्वारा तिरंगे पानी की बौछार कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. साथ ही रिफ्लेक्स शूटिंग व राइफल ड्रिल का प्रदर्शन किया गया. परियोजना प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को जीएम मेरिटोरियस अवॉर्ड, पावर एक्सेल पुरस्कार व उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान किये. वहीं डीएवी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर जीएम प्रोजेक्ट विजय शंकर दुबे, जीएम मानव संसाधन विकास नीरज रॉय, डिप्टी कमांडेंट पीएस श्रीजीत, राजीव सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










