पावर प्लांट से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया अंतिम चरण में

Updated:
विज्ञापन
पावर प्लांट से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया अंतिम चरण में

एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा पावर प्लांट के तीसरे यूनिट से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. प्लांट को सिंक्रोनाइज करने की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

टंडवा. एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा पावर प्लांट के तीसरे यूनिट से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. प्लांट को सिंक्रोनाइज करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत स्टीम ब्लोइंग की प्रक्रिया गुरुवार से होगी. इसे लेकर एनटीपीसी द्वारा नोटिस जारी कर ग्रामीणों को आगाह किया गया है. स्टीम ब्लोइंग 25 से 30 दिन तक चलेगा. यह प्रक्रिया बॉयलर के ट्यूब से मलबा हटाने के लिए अपनायी जाती है. इस दौरान प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक लगभग दस से 12 बार स्टीम ब्लो किया जायेगा. हर घंटे के अंतराल में दो से तीन मिनट तक तेज आवाज होगी. स्टीम ब्लोइंग के बाद यूनिट को सिंक्रोनाइज किया जायेगा. इसके बाद प्लांट को फूल लोड पर चलाया जायेगा. फूल लोड पर प्लांट चलने के बाद इससे व्यवसायिक उत्पादन की मंजूरी ली जायेगी. पावर प्लांट के अधिकारियों की माने तो पावर प्लांट से मार्च के अंतिम सप्ताह में बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. मालूम हो कि पावर प्लांट के एक व दो यूनिट से फिलहाल 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2024 में किया था. तीसरी यूनिट के पूरा होते ही पावर प्लांट से 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो जायेगा. वर्तमान में उक्त पावर प्लांट से झारखंड समेत पांच राज्यों को बिजली मिल रही है. तीसरी यूनिट को शुरू करने में परियोजना प्रमुख एस के सुआर के नेतृत्व में जीएम ऑपरेशन राजीव सिन्हा, जीएम मेंटेनेंस मुकुल रॉय, जीएम फ्यूल ऑपरेशन रवींद्र शर्मा सहित उनकी पूरी टीम लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola