चार एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया

Updated:
विज्ञापन
चार एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया

वशिष्ठनगर पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को करैलीबार पंचायत के कोल्हुआ में पोस्ता विनष्टीकरण अभियान चलाया.

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठनगर पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को करैलीबार पंचायत के कोल्हुआ में पोस्ता विनष्टीकरण अभियान चलाया. इस दौरान चार एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को ट्रैक्टर चला कर नष्ट किया गया. अभियान का नेतृत्व थाना के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया. वनकर्मी कपिल देव कुमार मेहता व रितेश बाखला ने बताया कि पोस्ता की खेती करनेवालों की पहचान की जा रही है. जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन अभियान चला कर पोस्ता नष्ट किया जा रहा है. प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है.

वन विभाग ने 25 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बलरी बक्सी जंगल से शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लगभग 25 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया. प्रभारी वन पाल रूपलाल कुमार यादव ने बताया कि बलरी बक्सी जंगल में अवैध बालू भंडारण की सूचना मिली थी. छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू को जब्त कर वन परिसर कार्यालय गिद्धौर व रेंज ऑफिस चतरा ले जाया गया. छापेमारी अभियान में प्रभारी वनपाल पीतिज कमल किशोर, वनरक्षी संजय कुमार, खुर्शीद आलम, धर्मेंद्र मिश्रा सहित कई वनकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola