होमगार्ड बहाली के दूसरे दिन गिद्धौर के अभ्यर्थियों की हुई शारीरिक जांच

सुबह छह बजे से ही अभ्यर्थियों का स्टेडियम में प्रवेश शुरू हो गया था.
चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को गिद्धौर प्रखंड के महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा ली गयी. सुबह छह बजे से ही अभ्यर्थियों का स्टेडियम में प्रवेश शुरू हो गया था. शारीरिक जांच में 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप व गोला फेंक जैसी गतिविधियों से अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ रहा है. वहीं लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से श्रुतिलेख लिखवाया जा रहा है. बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है. बता दें कि बहाली के पहले दिन कान्हाचट्टी प्रखंड के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा में 96 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. जिसमें महिला 53 व पुरुष अभ्यर्थी 43 शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




