शैक्षणिक गतिविधि बेहतर बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी

Updated:
विज्ञापन
शैक्षणिक गतिविधि बेहतर बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी

विद्यालय के समग्र विकास को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

विज्ञापन

: विद्यालय के समग्र विकास को लेकर तीन दिवसीय कार्यशालाचतरा. इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के समग्र विकास को लेकर मंगलवार को तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार व प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यालय में शिक्षण की गुणवत्ता व समग्र विकास को लेकर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि ने कहा कि शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में सभी की सहभागिता अनिवार्य है. उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये, जो भविष्य में विद्यालय को प्रगति की दिशा देंगे. प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए बदलते शैक्षिक परिवेश में नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ उदय कुमार पांडेय समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

पंडित दीनदयाल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी: विधायक

हंटरगंज. प्रखंड के जिरामनी कॉलेज बहेरी में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य, शिवकुमार चौबे, सुनील चौरसिया, सतीश सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती सबसे बड़ी मजबूती है. कार्यकर्ताओं को सेवा भाव एवं जनहित में समर्पित रहकर कार्य करने की बात कही. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा. मौके पर भाजपा हंटरगंज मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, जोरी अध्यक्ष गायत्री साहू, पांडेयपुरा मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना गुंजित सिंह के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola