खजूर रविवार पर्व पर शोभा यात्रा

शोभा यात्रा नाजरेथ विद्या निकेतन से निकलकर संत तेरेसा चर्च पहुंची.
चतरा. ईसाई धर्मावलंबियों ने रविवार को खजूर रविवार पर्व मनाया. इस अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा नाजरेथ विद्या निकेतन से निकलकर संत तेरेसा चर्च पहुंची. इसमें शामिल लोग हाथों में खजूर की डाली लिये हुए थे. उन्हाेंने प्रभु यीशु का जय जयकार करते हुए चर्च में प्रवेश किया, जहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. साथ ही प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया गया. बाइबल का पाठ किया गया. मुख्य अनुष्ठाता फादर केसी जॉर्ज शामिल हुए. फादर नबोर कुजूर ने बताया कि प्रभु यीशु को याद करने के लिए यह पर्व मनाया जाता हैं. बाइबल के अनुसार, प्रभु यीशु के यरूशलम पहुंचने पर लोग उनके स्वागत के लिए खजूर की डालियां लहराते हुए एकत्रित हुए थे. इसलिए इस दिन की याद में हर साल पाम संडे या खजूर रविवार मनाया जाता है. मौके पर काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल थे. वहीं शाम में मर्दनपुर गांव में भी खजूर रविवार पर्व मनाया गया. फादर तिलेसफोर बाड़ा के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




