राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 14 Nov 2025 9:29 PM
बाल दिवस पर शुक्रवार को राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय जोरी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जोरी. बाल दिवस पर शुक्रवार को राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय जोरी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजन में वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह भी थे. प्रतियोगिता में वर्ग छह से लेकर आठ तक के 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने झारखंड अस्मिता व गौरव पर पेंटिंग बनायी. एसआइ चंदन कुमार व एएसआइ दिलीप नामता ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया. प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय नेहा कुमारी व तृतीय स्थान पर रहनेवाली छोटी कुमारी को पुरस्कृत किया गया. शेष प्रतिभागियों के बीच सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया. मौके पर शिक्षक अमित कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










