रानी मिस्त्री के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 16 Nov 2025 7:17 PM

विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में रविवार को 30 दिवसीय रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण हुआ.

विज्ञापन

चतरा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में रविवार को 30 दिवसीय रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण हुआ. आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्व रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया. कहा कि वर्तमान में रानी मिस्त्री का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए अत्यंत उपयोगी व्यवसाय है. सभी को प्रमाण पत्र दिया गया. व्यवसाय स्थापना करने के लिए ऋण की आवश्यकता हो तो आवेदन भरने की सलाह दी. इसमें प्रशिक्षुओं ने विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण के लिए आवेदन किया. निदेशक ने कहा कि सेटलमेंट होने तक संस्थान द्वारा निरंतर फॉलो-अप किया जायेगा. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान के संकाय सदस्य राजीव रंजन कुमार, पिंटू कुमार वर्मा, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी, कार्यकाल सहायक मो. शाहबाज, परिचारिका मंजू रानी, सहयोगी राजू, प्रदीप ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola