ePaper

सड़क सुरक्षा, योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 27 Aug 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा, योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भद्रकाली महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई टू द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन बुधवार को उपस्थित स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं द्वारा योग,सड़क सुरक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

इटखोरी. भद्रकाली महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई टू द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन बुधवार को उपस्थित स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं द्वारा योग,सड़क सुरक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने की. मुख्य अतिथि समाजसेवी देव कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक भास्कर सिंह, योगगुरु सन्यासी शंकर चंद्रवंशी, विशेश्वर यादव, प्रो ललित मोहन चौधरी थे. योगगुरु ने छात्र-छात्राओं को वज्रासन, हलासन ,सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाति,भ्रामरी,भ्रस्तिका जैसे योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया. इसके बाद कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने दो पहिया चालकों को हेलमेट लगा कर चलने की सलाह दी. यातायात नियमों का पालन कड़ाई से करने की बात कही. साथ में एसआइ कार्तिक कुमार तिवारी थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रो ललित मोहन चौधरी ने की. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी प्रो संदीप कुमार व प्रो बालेश्वर पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही. थाना दिवस में एक मामले का निष्पादन 27 सीएच 11- थाना दिवस में शामिल लोग. गिद्धौर. थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें एक जमीन विवाद व एक डायन बिसाही का मामला आया. सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने बताया कि रुपिन डढूआ गांव से भेखलाल यादव बनाम ईश्वर राम का जमीन विवाद का मामला आया. दोनों पक्षों का कागजात को देखकर दो दिनों के अंदर स्थल का निरीक्षण करने की बात कही. वहीं दूसरा मामला द्वारी पंचायत के इंद्रा गांव में डायन का आया. जिसका निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया. मौके पर एसआइ सुनील कुमार सिंह, एएसआई विद्यानंद शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola