..बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 12 घंटे सड़क जाम

Published at :04 Mar 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
..बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 12 घंटे सड़क जाम

गुल्ली मोड़ के पास सड़क किनारे जमा की गयी मिट्टी के ढेर से टकराने के कारण गुल्ली निवासी भोला यादव की मौत हो गयी.

विज्ञापन

04 सीएच 1- जाम कर रहे लोगो से बात करते एसडीओ. इटखोरी. गुल्ली मोड़ के पास सड़क किनारे जमा की गयी मिट्टी के ढेर से टकराने के कारण गुल्ली निवासी भोला यादव की मौत हो गयी. वह बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी घटना घटी. घटना सोमवार रात लगभग नौ बजे की है. मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चतरा रोड को 12 घंटे तक जाम रखा. दूसरे दिन मंगलवार को सुबह नौ बजे जाम हटा. एसडीओ जहूर आलम, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा व डीएसपी अमिता लकड़ा की पहल पर कंपनी द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दी गयी. इसके बाद जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार भोला यादव पितीज कलाली चौक से अपने घर गुल्ली जा रहा था, तभी द्वारा खोदे गये गड्ढे के मिट्टी के ढेर से टकरा गया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मिट्टी कई माह से रखा हुआ है, कंपनी के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola