दो अलग-अलग हादसे में एक की मौत, एक घायल

डटमी गांव में शनिवार शाम हुए दो अलग-अलग हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पहली घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से डटमी गांव निवासी मोहम्मद फारूक (55) की मौत हो गयी.
हंटरगंज.थाना क्षेत्र के डटमी गांव में शनिवार शाम हुए दो अलग-अलग हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पहली घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से डटमी गांव निवासी मोहम्मद फारूक (55) की मौत हो गयी. वे डटमी मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट रहे थे. इस दौरान ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. पुलिस ने चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं दूसरी घटना में 50 वर्षीय मो गुलाम मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया. वे अपनी पिकअप वैन में आयी खराबी की जांच कर रहे थे. इस दौरान गाड़ी आगे बढ़ गयी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.
तालाब के किनारे मिला नवजात का शव
चतरा. हंटरगंज प्रखंड के डुमरीकला पंचायत अंतर्गत नौकाडीह गांव में शनिवार दोपहर एक नवजात का शव बरामद हुआ. शव प्लास्टिक में लिपटा था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार नतनी तालाब के किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहों ने प्लास्टिक में लिपटे नवजात का शव देख ग्रामीणों को सूचना दी. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










