प्रधान सहायक का निधन, शोक में बंद रहा कार्यालय

Updated:
विज्ञापन
प्रधान सहायक का निधन, शोक में बंद रहा कार्यालय

अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक मदन तिवारी का रविवार देर शाम मयूरहंड स्थित आवास में हृदय गति रुकने से निधन हो गया.

विज्ञापन

मयूरहंड. अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक मदन तिवारी का रविवार देर शाम मयूरहंड स्थित आवास में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. जानकारी के अनुसार देर शाम खाना खाने के बाद हॉल का दरवाजा बंद कर कुर्सी पर बैठ आराम कर रहे थे. इस दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. कर्मियों ने उनके परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी. रात में ही उनके पुत्र ने दरवाजा तोड़ कर आवास के अंदर प्रवेश किया. इस दौरान उन्हें कुर्सी पर मृत पाया. सोमवार को पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मदन तिवारी मूल रूप से सिमरिया प्रखंड के बिरहू गांव के रहनेवाले थे. उनके निधन पर बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार के अलावा प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने शोक व्यक्त किया. सोमवार को शोकसभा के बाद एक दिन के अवकाश की घोषित कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola