डीएवी पब्लिक स्कूल में मनायी गयी एनडी ग्रोवर की जयंती
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 15 Nov 2025 9:39 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनडी ग्रोवर की जयंती मनायी गयी.
चतरा. डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनडी ग्रोवर की जयंती मनायी गयी. इनके दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड, बिहार, बंगाल व ओड़िशा में लगभग 100 डीएवी विद्यालयों की स्थापना हुई. इससे मूल्य-आधारित आधुनिक शिक्षा के प्रसार को नयी दिशा मिली. कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई. सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इसके बाद सभी ने संकल्प लिया कि वे गुरु-शिष्य परंपरा की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रसार में अपनी सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभायेंगे. शिक्षकों ने बताया कि एनडी ग्रोवर का जीवन छात्रों व शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










