सांसद व विधायक ने अनाथ बच्ची की शादी में की मदद

उन्होंने शादी में उपहार के रूप में एक गोदरेज, ड्रेसिंग टेबल व सिलाई मशीन उपलब्ध करायी.
पत्थलगड्डा. सांसद कालीचरण सिंह व विधायक कुमार उज्ज्वल ने एक अनाथ बच्ची के विवाह में सहायता की. उन्होंने शादी में उपहार के रूप में एक गोदरेज, ड्रेसिंग टेबल व सिलाई मशीन उपलब्ध करायी. ज्ञात हो कि सिंघानी पंचायत के ओबरा टोला की रिंकी के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है. पिता टुकन भुईयां की मौत बहुत पहले हो गयी थी, जबकि उसकी मां खुशबू देवी का गत 10 अप्रैल को निधन हो गया. खुशबू देवी ही इकलौता कमाऊ सदस्य थीं. खुशबू ने ही अपनी बेटी की शादी तय की थी. शादी 25 अप्रैल को निर्धारित है. ऐसे में उसकी शादी में परेशानी उत्पन्न हो गयी थी. उक्त मामले की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार व सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने सांसद व विधायक को दी. इसके बाद सांसद व विधायक ने पहल की, फिर मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बच्ची को उक्त उपहार दिये गये. मौके पर उपाध्यक्ष कुसुमलता कुशवाहा, महामंत्री तिलेश्वर राणा, सुखसागर राणा, नंदकिशोर दांगी, संजय दांगी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




