इटखोरी के एमसीएम दिल्ली पब्लिक स्कूल में रोबोटिक्स और एआई की पढ़ाई पर जोर

Updated:
विज्ञापन

अमरजीत कुमार पांडेय, प्रिंसिपल | Prabhat Khabar Network

इटखोरी के एमसीएम दिल्ली पब्लिक स्कूल में अब रोबोटिक्स, एआई और कोडिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा. छात्रों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

विजय शर्मा की रिपोर्ट

इटखोरी (चतरा): एमसीएम दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में नयी और आधुनिक शुरुआत की जा रही है. स्कूल के प्रिंसिपल अमरजीत कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिसर्च डेवलपमेंट के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें बदलती तकनीक, इनोवेशन और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करना है. इसके लिए विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों की व्यावहारिक जानकारी देने पर जोर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में यात्री बस ने पेड़ को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल

रोबोटिक्स और कोडिंग से सीखेंगे तकनीक

नयी शैक्षणिक पहल के तहत विद्यार्थियों को रोबोटिक्स और कोडिंग के माध्यम से तकनीकी अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा. इससे विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान और तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी.

एआइ के जिम्मेदार उपयोग की दी जायेगी जानकारी

विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीक और उसके उपयोग से परिचित कराया जायेगा. साथ ही एआइ के जिम्मेदार और सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर उनमें शोध, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाए.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola