चतरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SP ने तैयारियों का लिया जायजा
झंडोत्तोलन करते डीसी | Prabhat Khabar Network
चतरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. उपायुक्त और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
चतरा: स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने रिहर्सल का निरीक्षण किया. इस दौरान एसएसबी 35वीं बटालियन, डीएपी, जिला पुलिस बल, गृह रक्षक बल, डीएवी एनसीसी बॉयज, डीएवी एनसीसी गर्ल्स, इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट का पूर्वाभ्यास किया. छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गान और बैंड प्रस्तुति का भी अभ्यास किया. रिहर्सल के दौरान उपायुक्त और एसपी के आगमन पर परेड टुकड़ियों ने सलामी दी. इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया.
साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
उपायुक्त ने साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बिजली एवं ध्वनि व्यवस्था, अग्निशमन, एंबुलेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमा, अनुशासन और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित होना चाहिए. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करते हुए शेष तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने का निर्देश दिया. एसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में यात्री बस ने पेड़ को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल
अलग-अलग स्थानों पर होगा ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय में सुबह 8 बजे, शहीद स्मारक पर 8:15 बजे, डॉ आंबेडकर प्रतिमा पर 8:25 बजे और रेड क्रॉस में 8:30 बजे कार्यक्रम होगा. वहीं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 9:05 बजे मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा.
प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच
स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच खेला जाएगा. मैच को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत संबंधित वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, परेड से जुड़े कर्मी और अन्य संबंधित उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







